अब आयेगा राम राज्य |
"नहिं दरिद्र कोउ दुखी न दीना। नहिं कोउ अबुध न लच्छन हीना॥ |
अल्पमृत्यु नहिं कवनिउ पीरा। सब सुंदर सब बिरुज सरीरा॥"
|
लोग भूखे रहने को मजबूर नहीं रहेंगे |
अब जल्द ही गरीबी दूर होगी |
दवा के अभाव में असमय मृत्यु नहीं होगी किसी की |
स्वस्थ और सुन्दर शरीर होंगे सबके |
पढ़ लिख कर बनेंगे गुणवान |
सब होंगे खुशहाल और मालामाल |
देश शक्तिशाली और समृद्ध |
अब देखना रुपया कैसे चढ़ता है डालर के मुकाबले |
जब इतना अपार सोना अभी निकलेगा खुदाई में |
लोग भी न जाने क्यों यूँही दोष देते रहते हैं सरकार पर |
कि सरकार कुछ कर नहीं रही |
अरे मूर्खों |
देश की सारी समस्यायों का गद्दा बना के |
घोटालों और बेईमानियों की चादर तान के |
सो न रही होती सरकार अगर |
तो कैसे देखती सपना |
और सपने में सोना ? |
Tuesday, 22 October 2013
सपना सोना और सरकार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment