| तुम पर तुम्हारी कोई मर्जी नहीं चलेगी |
| बताय जाएगा तुम्हे किसी और के द्वारा |
| क्या पहनो क्या न पहनो |
| क्या खाओ क्या न खाओ |
| कहाँ जाओ कहाँ न जाओ |
| किससे बोलो किससे बतियाओ |
| हंसी मजाक तुम्हारा काम ही नहीं |
| तुम तो बस हुकुम बजाते रहो |
| मन तो है ही नहीं तुम्हारा आत्मा भी नहीं है |
| न मानो तो सज़ा के लिए शरीर है तुम्हारा |
| कदम कदम पर वही करो जो तुम्हे करने को कहा जाए |
| मन का हो न हो |
| पल पल वैसे ही जियो जैसे कि तुम्हे जीने दिया जाए |
| मन का हो न हो |
| ऐ लड़कियों |
| तुम कुछ भी करने के लिए नहीं हो आजाद |
| क्योंकि वे चाहते हैं ऐसा |
| वही वे जिन्हें करती हो तुम पैदा और पालना |
| और वो भी तुम्हारी मर्जी से नहीं |
| किसे और कब पैदा करो या न करो |
| वे ही तय करेंगे |
| एक दिन कहीं इन सब से होकर बहुत परेशान |
| तुम सब एक साथ कहीं मौत पर अगर चला बैठीं अपनी मर्जी |
| तो? |
Friday, 11 July 2014
ऐ लड़कियों
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment