मेरे पास तुम्हारी एक तस्वीर है
जो बहुत खूबसूरत है
लेकिन
तस्वीर ही तो है
कुछ खूबसूरत वादे मेरे पास हैं
जो शायद सच भी हों
लेकिन
बातें ही तो हैं
जो शाम ज़ुल्फ़ों की छाँव मे गुजरे
कामयाब ऒर हसीन है
लेकिन
सपने ही तो हैं
हर दर्द जो ये दिल सहता रहा है
चाहे जिसने भी दिये हों
लेकिन
अपने ही तो हैं
Showing posts with label हिन्दी कविता तस्वीर Poem Hindi दिल छाँव वादे दर्द हसीन खूबसूरत. Show all posts
Showing posts with label हिन्दी कविता तस्वीर Poem Hindi दिल छाँव वादे दर्द हसीन खूबसूरत. Show all posts
Wednesday, 7 October 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)