Showing posts with label हिन्दी कविता Poem Hindi क्रांति परिस्थिति नफ़रत गरीबी महामारी दुश्मनी वर्तमान. Show all posts
Showing posts with label हिन्दी कविता Poem Hindi क्रांति परिस्थिति नफ़रत गरीबी महामारी दुश्मनी वर्तमान. Show all posts

Tuesday, 13 October 2009

और नहीं

एक मुर्दा भविष्य
एक लचर वर्तमान
अभी ठॊर नहीं
राह किसी ओर नहीं
एक जमात मूढ़ों की
बिरादरी गूँगों की
किसी की खैर नहीं
पर ज़रा शोर नहीं
नफ़रत के बीज
दुश्मनी के पेड़
अशान्ति के फ़ल
शराफ़त का दॊर नहीं
ये शोषण लाचारी
गरीबी महामारी
बढती बेरोज़गारी
बस अब ऒर नहीं