वह करती आई थी
चौका बरतन
खाना बनाना
कपड़े धोना
साफ़ सफ़ाई
किसी ने उसे बता दिया एक दिन
कि वह कैद है
उसने कर दिया एलान
अपनी आज़ादी का
पर अब करे क्या
किसी ने दिखा दिया
उसे बाहर का रास्ता
अब वह काम करती है
पैसे कमाती है
और हाँ
साथ मे करती है
चौका बरतन
खाना बनाना
कपड़े धोना
साफ़ सफ़ाई
Showing posts with label Poem Hindi हिन्दी कविता आज़ादी स्त्री. Show all posts
Showing posts with label Poem Hindi हिन्दी कविता आज़ादी स्त्री. Show all posts
Friday, 11 December 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)