पुरुष और स्त्री व्यक्ति हैं
पत्नी एक सम्बन्ध है
घर के इन सम्बन्धों में
पनपती है गन्दगी
वेश्या भी एक सम्बन्ध है
बाहर का ये सम्बन्ध है निकास
जो साफ़ होना चाहिये वहाँ गन्दगी है
और जो गन्दा जान पड़ता है वो सफ़ाई के लिये है
न हो अगर नालियाँ
उस गन्दगी के निकास को
जो रोज़ पैदा होती हैं घरों में
तो क्या हाल हो घरों का
हाँ नालियाँ खुली अच्छी नहीं लगतीं
इसीलिये ढक के रखता है इन्हें
सभ्य समाज
Showing posts with label Poem Hindi हिन्दी कविता वेश्या स्त्री पुरुष. Show all posts
Showing posts with label Poem Hindi हिन्दी कविता वेश्या स्त्री पुरुष. Show all posts
Saturday, 27 February 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)
