| लोग कहते थे |
| ठीक नहीं है व्यवस्था |
| नालायक हैं व्यवस्थापक |
| व्यवस्थापक कहते थे |
| ठीक नहीं है व्यवस्था |
| लोग ही ऐसे हैं |
| लोग करते थे चर्चा |
| उद्विग्न होते थे |
| और कुछ नहीं करते थे |
| व्यवस्थापक करते थे चर्चा |
| उद्विग्न होते थे |
| और कुछ नहीं करते थे |
| नहीं ठीक थी व्यवस्था |
| नहीं ठीक है व्यवस्था |
| नहीं ठीक होगी व्यवस्था ? |
Thursday, 8 December 2011
व्यवस्था लोग और व्यवस्थापक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment