Showing posts with label गज़ल Poem Hindi कविता हिन्दी रस्म ख़बर गैर. Show all posts
Showing posts with label गज़ल Poem Hindi कविता हिन्दी रस्म ख़बर गैर. Show all posts

Friday, 18 September 2009

रस्म निभाने आ पहुँचे
अपने ही जलाने आ पहुँचे
उनको बुलाने दोस्त मेरे
गैर के घर पे जा पहुँचे
मेरे मरने की मुझको
खबर सुनाने आ पहुँचे
मुझसे पहले मेरे चर्चे
उन के दर पे जा पहुँचे
छोड़ आये थे जो चेहरे
मुझे डराने आ पहुँचे
हम तौबा कर बैठे जब
पीने के बहाने आ पहुँचे