औरत
किसी ने गले मे जंजीर डाल दी
तो बंध गई खूँटे से मगन
कभी हथकड़ी लगा दी गई
तो कितनी लगन से
बेलती है रोटियाँ
कभी बेड़ियाँ डाल दी गईं
तो नाचने लगी झूम के
वाह रे तेरा गहनो का शौक!
आदमी
नोट से रोटी कमाते हैं
कुछ लोग उसे खाते हैं
पर वे भूखे रह जाते हैं
क्योंकि
कुछ लोग नोट खाते हैं
वे हमारे वोट खाते हैं
और
सब कुछ नोच खाते हैं
वाह रे भूख!
Showing posts with label Poem Hindi हिन्दी कविता औरत गहना शौक जंजीर वोट नोट रोटी भूख. Show all posts
Showing posts with label Poem Hindi हिन्दी कविता औरत गहना शौक जंजीर वोट नोट रोटी भूख. Show all posts
Tuesday, 10 November 2009
Subscribe to:
Posts (Atom)