| मैंने कागज़ पर लिखा |
| आग |
| वह जला नहीं |
| पानी पानी का जाप किया |
| बुझी नहीं प्यास |
| पाक शास्त्र पढ डाले |
| नहीं मिटी भूख |
| कुछ तो गडबड है मुझमे |
| कुछ को आती है कीमिया |
| चुनाव होने को हैं |
| फिर बजेंगे भोंपू |
| फिर मिटेगी गरीबी |
| फिर दूर होंगी समस्याएं |
| फिर बनेगा देश खुशहाल |
| फिर मिलेंगीं सबको रोटियां |
| फिर सबके बगलों में चाँद होगा |
Thursday, 31 January 2013
इक बगल में चाँद
Wednesday, 16 January 2013
बस्तियाँ
| जीने में थी लाख अड़चने और सदा मरने का डर था |
| मिटटी की कमजोर दीवारें और टूटा फूटा सा छप्पर था |
| प्यार मोहब्बत रिश्ते नाते सब बिकते थे बाज़ारों में |
| हर ओर दुकाने लगी हुईं थी कहीं नहीं कोई घर था |
| बड़े बड़े विद्वानों का धंधा सही राह बतलाने का था |
| नहीं कहीं मंजिल थी कोई दुर्गम सा बस एक सफर था |
| बड़ा अचम्भा होता मुझको लोग जिसे बस्ती कहते थे |
| लाशों के अम्बार लगे थे खून से लथपथ पड़ा शहर था |
| मौत चीखती चिल्लाती नाचे फिरती थी गली गली |
| हंसने गाने की बात ही क्या सांस भी लेना दूभर था |
| जीने में थी लाख अड़चने और सदा मरने का डर था |
Thursday, 3 January 2013
विध्वंस
| तितलियों के पंख नोच डालने की चाहत |
| खिलते गुलाब की पंखुड़ियां तोड़ |
| बिखेर डालने की चाहत |
| किसी हिरन के उछलते दौड़ते नन्हे शावक को |
| मार गिरा देने की चाहत |
| देर शाम पहाड़ों के पीछे छिपते सूरज की खूबसूरत तस्वीर को |
| काले रंग से पोत डालने की चाहत |
| जिन किन्ही दिलों में कभी जन्म लेती है |
| वे लाख माने मर्द खुद को |
| समझें अपने को वीर |
| लेकिन ऐसा है नहीं |
| ताकत है अगर कुछ कर सकने की |
| तो कभी एक तस्वीर में रंग भर के दिखाओ |
| किसी दौड़ते को पंख देकर दिखाओ |
| किसी फूल में खुशबू डालकर दिखाओ |
| कोई बाग़ सजाओ तितलियों के लिए |
| वरना लानत है तुम्हारी ज़िन्दगी पर |
Monday, 31 December 2012
भारत पुत्री
| वह लड़ी होगी |
| वह बड़ी हिम्मत से लड़ी होगी |
| जीने की अदम्य लालसा लिए |
| मौत से इतने दिन लड़ते सबने देखा उसे |
| अपने सम्मान को बचाने ले लिए |
| उन दरिंदो से भी यक़ीनन खूब लड़ी होगी वह |
| और जाते जाते एक चुनौती दे गई है हम सब को |
| इंसानियत का हक़ अदा करने की चुनौती |
| वह कह गई है |
| हमसे कुछ सीखो तो लड़ाई मत छोड़ना |
| जीने की लड़ाई |
| सम्मान की लड़ाई |
| आजादी से सांस लेने की लड़ाई |
| पूरी ताकत भर विरोध में खड़े रहना दरिंदगी के |
| हमने तो खूब संघर्ष किया काले चेहरों से |
| अब तुम्हे मेरी कसम |
| सिर्फ चेहरों तक उलझ के मत रह जाना |
| उनके पीछे की पूरी कालिख को देख लेना ठीक से |
| एक एक कोने से निकाल खींचना अँधेरी साजिशों को |
| और मत बैठना चैन से |
| सूरज के निकलने तक |
Tuesday, 18 December 2012
सुदर्शन चक्र
| फिर दुस्शासन अपनी पर है |
| उसको यक़ीनन दुर्योधन का सहयोग है |
| सुरक्षा के जिम्मेदार धूर्त चालबाज शकुनि ने |
| शिखंडियों को लगाया है पहरों पर |
| कर्तव्य से बढ़कर मर्यादा का बोझ लादे |
| दुबके बैठे हैं चुपचाप विदुर द्रोण और भीष्म |
| कुछ देखना ही नहीं चाहती |
| पुत्र मोह से ग्रसित साम्राज्ञी गांधारी |
| ऐसा ही होता है एक अंधे राजा के शासन में |
| एक बार जो अत्याचार हो गया स्त्री पर |
| वस्त्र दान कोई उपाय नहीं है नारी की व्यथा का |
| उस पर हुये अत्याचार सिर्फ और सिर्फ गर्दनें उतारने से कम होंगे |
| अफसोस यह |
| कि भगवान कृष्ण भी आ जाएँ |
| तो वे भी सुदर्शन नहीं चलाते अपना |
| द्रौपदियों के नामों की लिस्ट बढ़ती जाती है रोज रोज |
Tuesday, 27 November 2012
भला क्यों
| न मानता है न सुनता है |
| जो चाहिए सो चाहिए |
| बस अपने से मतलब |
| ठीक है कि नहीं |
| सोचना ही नहीं चाहता |
| न सब्र है न करार |
| जिद है तो है |
| बड़ी मुसीबत है |
| एक पल को नहीं बैठने दे है चैन से |
| परेशान कर रखा है |
| इतनी दुश्मनी अगर है हमसे |
| तो फिर रहता क्यों हैं यहाँ सीने में |
Monday, 26 November 2012
Monday, 19 November 2012
चन्दन खबरें बंद भीड़ और टेलीविजन
| चन्दन की लकड़ी पर जलने से |
| बदन को कम तकलीफ होती है क्या |
| आत्मा सच में ज्यादा प्रफुल्लित होती है क्या |
| बड़े बड़े लोगों को शोकातुर देखकर |
| चिता का बनाव श्रृंगार क्या |
| स्वर्ग के द्वार पाल को रिश्वत होती होगी |
| बड़ी खबर बन जाने से |
| अंत क्या सुखदाई हो जाता होगा |
| लोगों का हुजूम क्या यमराज पर |
| कोई दबाव बना पाता होगा |
| बेहतर कक्ष आरक्षित करने में |
| तोपों की सलामी क्या स्वर्गाधीशों के लिए |
| अलार्म का काम करता होगा |
| भैया वी आई पी अभी आर आई पी हुए हैं |
| शीघ्र ही आपके द्वार पर पधारते होंगे |
| बंदनवार सजाइये |
| अप्सराओं को बुलाइए |
| दुन्दुभी बजाइए |
| और स्वागत के लिए सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाइए |
| ये जितने सी यम पी यम डी यम जी यम पधारें है यहाँ |
| सब हँसेगें इन बचकाने सवालों पर अभी अगर इनसे पूछो |
| लेकिन इतना तय है |
| यहाँ से जाकर ये भी |
| लग उन्ही कार्य कलापों में जायेंगे |
| जिनसे इन्हें भी मरणोपरांत मिल सके |
| चन्दन खबरें बंद भीड़ और टेलीविजन |
Friday, 16 November 2012
देखें तो सही
| ऐ जगमगाती रोशनियों |
| कभी आओ इधर भी |
| युगों से जहाँ पहुंचा नहीं कोई |
| उस पार के अँधियारे चाँद की |
| कुरूपता का बखान भी कभी हो |
| जिन खयालों पर अपराध के ताले लगें हैं |
| किस जमीन में वे पनपते हैं आखिर |
| चर्चा हो जाए ये भी कि |
| काले अक्षरों में सब कुछ सफ़ेद ही होता है क्या |
| जो झुठलाया जाकर भी होता तो है ही |
| जवान बेवा की कामनाएँ ज्यूँ दफ़न रिवाजों में |
| इंसानियत किन्ही अरमानों की |
| कब्रगाह बनी घूमती न हो सदियों से |
| सच के कुछ मोती न छुपे हों |
| गहरी अँधेरी घाटियों में कहीं |
| आओ चलके देखें तो सही |
| बने बनाए के बिगड जाने की आशंका |
| पुरुषार्थ को कोई चुनौती भी अगर है |
| फिर भी शायद |
| चाँद को एक बारगी ही सही |
| पूरी रोशनी में देख लेने की चाह |
| उद्वेलित करती है मुझे |
| कभी आओ इधर भी |
| ऐ जगमगाती रोशनियों |
Thursday, 8 November 2012
४७ पन्ने
| एक एक पन्ना ज़िन्दगी |
| इतिहास में चुपचाप ले जाकर |
| बाँध रखा है वक्त ने जिल्द में |
| मिटे मिटे से कुछ हर्फ़ |
| जिनमे बाकी है धीमी सी सांस अभी |
| धुन्धलाये से पड़े यहाँ वहा कुछ नुक्ते |
| याद की लहरों को झोंका देते हुए कई सफे |
| एहसासों की गर्मियां और |
| बुझती बुझती सी चन्द खुशबुएँ ज़िंदा हैं अभी |
| पन्नो के बीच दबे सूखे गुलाब |
| कागजों के मुड़े हुए कोने |
| एक पशेमंजर बयान करते हैं |
| रंगीन खुशनुमा दिलचस्प मुतमईन |
Tuesday, 9 October 2012
रस्सियाँ
चुपचाप खड़ा
वह धैर्य धन गर्दभ
पीछे का बांया पैर
और आगे का दांया
रस्सी से बंधे
चल तो पाता लेकिन घोंघे की चाल
मैंने अपने पैरों की तरफ देखा
मैंने औरों के पैरों की तरफ देखा
तमाम अदृश्य रस्सियों के मायावी जाल
एक दूसरे से बंधे घिसटते तमाम पाँव
और केंचुए सी रेंगती मनुष्यता
वह धैर्य धन गर्दभ
पीछे का बांया पैर
और आगे का दांया
रस्सी से बंधे
चल तो पाता लेकिन घोंघे की चाल
मैंने अपने पैरों की तरफ देखा
मैंने औरों के पैरों की तरफ देखा
तमाम अदृश्य रस्सियों के मायावी जाल
एक दूसरे से बंधे घिसटते तमाम पाँव
और केंचुए सी रेंगती मनुष्यता
Sunday, 7 October 2012
आमो खास
गुठली भर समझ के फेंक दिए गए
दबे रहे गहरे
उमस सडन अन्धकार और गर्मी से
निकले उगे पैदा हुए
और और
आम आदमी
खास लोगों द्वारा
जो चूसे गए
और फिर
गुठली भर समझ के फेंक दिए गए
दबे रहे गहरे
उमस सडन अन्धकार और गर्मी से
निकले उगे पैदा हुए
और और
आम आदमी
खास लोगों द्वारा
जो चूसे गए
और फिर
गुठली भर समझ के फेंक दिए गए
Friday, 5 October 2012
सपने तो आखिर सपने हैं
शिखरों पर बैठे जमकर
बहकर बनते झरने हैं
बादल कब किसके अपने हैं
सपने तो आखिर सपने हैं
फूल सहेजें लाख मगर
शूल ह्रदय में चुभने हैं
सुख जितना मिलता है
उतने ही दुःख सहने हैं
सपने तो आखिर सपने हैं
एक लहर ऊपर जाती है
वही मगर नीचे आती है
ऊपर नीचे आगे पीछे
नियति नाच नचाती है
भवनों के कंगूरे भी आखिर
धूल धूसरित होने हैं
इन्द्रधनुष के रंगों जैसे
सिर्फ हवा में सजने हैं
सपने तो आखिर सपने हैं
मरुस्थल हैं सागर भी हैं
और यहाँ पर हैं उपवन
कभी हार ही हाथ लगेगी
कभी जीत से आलिंगन
पल भर को गिरने से पहले
आँख में मोती सजने हैं
रोज टूटते रोज बिखरते
रोज मगर फिर बुनने हैं
सपने तो आखिर सपने हैं
Friday, 28 September 2012
कुट गए डार्विन भईया
| जब स्वर्ग पहुँचे डार्विन भाई |
| बंदरों ने कर दी उनकी पिटाई |
| बोले आदमी को ऊँचा बताते हो |
| उन्हें हमारा विकास बताते हो |
| वो तो बहुत ही गया बीता है |
| भाई भाई का खून पीता है |
| औरतों से ही जनम पाता है |
| कोख को उनकी कब्र बनाता है |
| किताबों में नारी का गुणगान करता है |
| हकीकत में घोर अपमान करता है |
| प्रेम के गीत गाता है |
| जीवन घृणा से बिताता है |
| दुनिया में हर कोई किसी का दुश्मन है |
| इंसानियत विकास नहीं हमारा पतन है |
Thursday, 20 September 2012
फुहारें
| जगह दे देती है सड़क |
| पानी को बारिश में |
| बैठ जाती है यहाँ वहाँ |
| उखड़े पत्थर बजरी |
| छोटे छोटे ताल तलैया |
| जलभराव और चलना मुश्किल गाड़ियों का |
| लगा जैसे कह रही है सड़क |
| ज़रा ठहरो भी |
| ये हर वक्त की भागम भाग क्यों |
| गाड़ियों को रहने दो भीतर |
| पुराने अखबार निकालो |
| नावें बनाई जायें |
| भूल गए हो तो सीख लो बच्चों से |
| बरामदे में बैठो |
| फुहारों के साथ मजा लो पकौड़ियों का |
| चाय पियो तसल्ली से |
| साथ हो प्रिय तो पहलू नशीं रहो कुछ देर |
| न हो साथ तो तसव्वुरे जानाँ की फुरसत निकालो |
| बूँदों के संग नाचो गुनगुनाओ |
| तनिक भीग भी लो |
| या यूँही बिता दोगे जिंदगी |
| सूखी सूखी सी |
Thursday, 13 September 2012
फिर सही
|
Wednesday, 12 September 2012
जीरो लॉस
| चारा खाना तो पुरानी बात हो गई |
| फिर इन्होने स्पेक्ट्रम खाया |
| अभी अभी खनिज लोहा |
| पचा भी नहीं था |
| इनने कोयला खाना शुरू कर दिया |
| ये मेनू तो बड़ी बड़ी दावतों का है |
| छोटी छोटी और चीजें तो खैर |
| ये खाते ही रहे बीच बीच में |
| तोपें ताबूत गोले बारूद |
| बालू बजरी हवाई जहाज |
| पुल जमीनें सड़कें खाद |
| रुपया तो बीच बीच में |
| बिटविन द मील्स |
| बिफोर द मील्स |
| आफ्टर द मील्स |
| और हाजमा इनका गज़ब का है दोस्तों |
| सब पचा डालते हैं |
| निकालते कुछ भी नहीं |
| जीरो लॉस |
Tuesday, 11 September 2012
थोड़ा कोयला देना सरकार
| कुछ इंसान अभी अभी निकले हैं |
| पन्द्रह दिन तक पानी में रह के |
| जड़ा गए होंगे बेचारे |
| हड्डियाँ ज़रा सेंक लें |
| तनिक आग जलाई जाए |
| आपसे बस इतनी है दरकार |
| थोड़ा कोयला देना सरकार |
| उधर नीचे कुछ मदरासी बंधु |
| रूस और जापान के हादसों से डरे |
| अपनी सेहत और जान की चिंता में |
| खा रहें गोली |
| डाक्टर वाली नहीं |
| पुलिस वाली |
| अरे बिजली ही तो देनी है ना उनको |
| तो कुछ और करिये उपचार |
| थोड़ा कोयला देना सरकार |
| एक कनपुरिया सज्जन |
| दिसा मैदान को निकले होंगे |
| अँधेरे में दिखाई नहीं दिया होगा |
| ऐसी जगह फारिग हो गए |
| कि बुरा मान गए साहब लोग |
| हालांकि जगह तो ठीक ही चुनी थी |
| सो बंद हैं ससुराल में |
| लिखने का शौक है सुना उनको |
| अब कागज़ कलम कहाँ वहाँ |
| रंगने पोतने को है दीवार |
| थोड़ा कोयला देना सरकार |
Friday, 7 September 2012
खूबसूरत अँधेरे
| जाते जाते सांझ ने |
| आसमान के ऊपर से खींच दी चादर |
| कुछ गहरे बादल |
| व्यस्त हो गए तारों से खेलने में |
| कभी कोई टूटता सितारा |
| खींच चाँदी की लकीर गुम हो जाता |
| बेहद कमजोर हँसुली सा खूबसूरत चाँद |
| नीचे इधर उधर टिमटिमाती रोशनियाँ |
| घने अँधेरों में उकेरा गया एक |
| बेहद हसीन मंजर |
| बस ज़रा सी देर में |
| सुबह फाड़ डालेगी अँधेरे का ये कैनवास |
| और तमाम चिरागों के क़त्ल का लहू |
| अपने दामन में समेटे |
| बेशर्मों की तरह |
| मंडराता चमकता फिरेगा |
| बदमाश सूरज |
Monday, 3 September 2012
सभ्यता
| मुझे बताया गया है कि |
| एक आदमी हूँ मैं |
| और ब्राह्मण हिन्दू |
| तमाम और उप विभाजन |
| भाई पिता बेटा मित्र सह कर्मचारी |
| और ये भी कि |
| मैं हूँ चतुर बेईमान शरीफ क्रोधी |
| अनगिनत लकीरों से भेदा गया है मुझे |
| असंख्य टुकड़े समेटे |
| अपने जैसे असंख्य टुकड़े समेटे |
| अन्य असंख्य लोगों से मिलना |
| उफ़ |
| मै कभी अपना ये वाला टुकड़ा आगे कर देता हूँ |
| वे अपना वो वाला |
| कहीं कभी और |
| मेरा दूसरा कोई टुकड़ा |
| उनके किसी और ही टुकड़े से मेल खाता है |
| कभी नहीं भी मिल पाता |
| मै या फिर वो |
| या तो पेश नहीं कर पाते उचित टुकड़े उस वक्त |
| या चाहते नहीं किसी वजह से |
| अनगिनत लोग अनगिनत टुकड़े |
| और अनगिनत संयोग |
| उचित समय उचित स्थान पर |
| उचित टुकड़ा खोजना निकालना पेश करना |
| टुकड़ों के टुकड़ों से इस मिलने को |
| कहा जाता है सभ्यता |
| बहुत पेचीदा खेल है ये |
| ज़रा चूके और गए |
| और हाँ |
| सत्य इस खेल में |
| कहीं नहीं आता बीच में |
Friday, 31 August 2012
लाशें
कभी कभी
मौत भी होती है चर्चा में
यहाँ वहाँ फुसफुसाहटें
दबी जुबानों में बातें
चैतन्य हो जाते हैं
नीरस लोग भी
तेज हो जाता है
सूचनाओं का आवागमन
रंगीन हो उठता है
कल्पनाओं का जगत
चेहरों पर उदासियाँ
मनों में उमंगें और उत्सुकताएँ
होने लगते हैं तर्क कुतर्क
उपदेश नैतिकताओं के
पुराने समय की खूबियाँ
आज की भ्रष्टतायें
सब खड़े किये जाते हैं कटघरे में
ज़माना विदेश शिक्षा परिवार
सदाचार शिष्टाचार व्यवहार
फ़िल्में पैसा और प्यार
ज्वलंत अनगिनत सवाल
खामोश जवाब
यहाँ वहाँ बिखरी पड़ी होती है लाश
थानों अदालतों अख़बारों टेलीविजनों कॉफी हाउसों में
वे लाशें अक्सर औरतों की होती हैं
मौत भी होती है चर्चा में
यहाँ वहाँ फुसफुसाहटें
दबी जुबानों में बातें
चैतन्य हो जाते हैं
नीरस लोग भी
तेज हो जाता है
सूचनाओं का आवागमन
रंगीन हो उठता है
कल्पनाओं का जगत
चेहरों पर उदासियाँ
मनों में उमंगें और उत्सुकताएँ
होने लगते हैं तर्क कुतर्क
उपदेश नैतिकताओं के
पुराने समय की खूबियाँ
आज की भ्रष्टतायें
सब खड़े किये जाते हैं कटघरे में
ज़माना विदेश शिक्षा परिवार
सदाचार शिष्टाचार व्यवहार
फ़िल्में पैसा और प्यार
ज्वलंत अनगिनत सवाल
खामोश जवाब
यहाँ वहाँ बिखरी पड़ी होती है लाश
थानों अदालतों अख़बारों टेलीविजनों कॉफी हाउसों में
वे लाशें अक्सर औरतों की होती हैं
Thursday, 30 August 2012
किताबें और ठेकेदार
हम तुमसे कहेंगे
जाओ और क़त्ल कर दो उन्हें
जीने लायक नहीं हैं वे लोग
फिर थोड़े समझदार तो तुम भी हो
जवान औरतें मरने से पहले
तुम्हे ज़रा सा सुख दे जायें
तो खुदा ज़न्नत ही नसीब करे उन्हें शायद
हम तुमसे कहेंगे
आग लगा दो उन खलिहानों में
तोड़ डालो सब सामान उन घरों के
और जब वो सब नष्ट ही हो रहा होगा
कोई हर्ज नहीं अगर
तुम ले लो अपनी ज़रूरत का उसमे से
ये आदेश ईश्वर के हैं
ऐसा हम जानते हैं
ऐसा लिखा है देखो इस किताब में
और उसने खुद ये लिखकर हमें भेजा है
तुमसे ये सब करवाने
जिससे तुम भी उसके चहेते बन सको
हम तुमसे कहेंगे
और करोगे तुम
क्योंकि तुम भयभीत हो
कहीं ईश्वर की अवमानना न हो जाए
क्योंकि तुम ज़रूरत मंद हो
शायद इस तरह मिले जो तुम चाहते हो
क्योंकि तुम खुद नहीं जानते
क्या लिखा है इस पवित्र पुस्तक में
पढ़ नहीं सकते न तुम
कभी सीख जाओ पढ़ना अगर
आ जाना इस तरफ
हमारी तरफ
काम बहुत है ईश्वर का
लोगों की कमी है इधर भी
जाओ और क़त्ल कर दो उन्हें
जीने लायक नहीं हैं वे लोग
फिर थोड़े समझदार तो तुम भी हो
जवान औरतें मरने से पहले
तुम्हे ज़रा सा सुख दे जायें
तो खुदा ज़न्नत ही नसीब करे उन्हें शायद
हम तुमसे कहेंगे
आग लगा दो उन खलिहानों में
तोड़ डालो सब सामान उन घरों के
और जब वो सब नष्ट ही हो रहा होगा
कोई हर्ज नहीं अगर
तुम ले लो अपनी ज़रूरत का उसमे से
ये आदेश ईश्वर के हैं
ऐसा हम जानते हैं
ऐसा लिखा है देखो इस किताब में
और उसने खुद ये लिखकर हमें भेजा है
तुमसे ये सब करवाने
जिससे तुम भी उसके चहेते बन सको
हम तुमसे कहेंगे
और करोगे तुम
क्योंकि तुम भयभीत हो
कहीं ईश्वर की अवमानना न हो जाए
क्योंकि तुम ज़रूरत मंद हो
शायद इस तरह मिले जो तुम चाहते हो
क्योंकि तुम खुद नहीं जानते
क्या लिखा है इस पवित्र पुस्तक में
पढ़ नहीं सकते न तुम
कभी सीख जाओ पढ़ना अगर
आ जाना इस तरफ
हमारी तरफ
काम बहुत है ईश्वर का
लोगों की कमी है इधर भी
Tuesday, 28 August 2012
होगी शांति चारों ओर
होंगे कामयाब होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब एक दिन.........
देश प्रेम के कार्यक्रमों में
बच्चों के जलसों में
विरोध प्रदर्शनों में
अनवरत गाया जा रहा है ये गीत
सन तिरासी से
बना नहीं था उससे पहले
वरना गा रहे होते हम अजल से
गा रहें हैं आज
और गाते रहेंगे आगे भी
बहुत ठीक से पता नहीं
क्या चाहते रहे इसे गाने वाले
लेकिन कामयाब होते तो दिखे नहीं आज तक
हाँ लेकिन मंच पर प्रेरणा श्रोत बने बैठे वे सज्जन
जो देखते सुनते रहे सबको गाते
वे जरूर होते गए कामयाब
और ऊँची कुर्सी
और बड़ा बंगला
और बड़ी तिजोरियां
और बड़े हरम
और मोटी चमड़ी
और मोटा पेट
हम होंगे कामयाब एक दिन.........
देश प्रेम के कार्यक्रमों में
बच्चों के जलसों में
विरोध प्रदर्शनों में
अनवरत गाया जा रहा है ये गीत
सन तिरासी से
बना नहीं था उससे पहले
वरना गा रहे होते हम अजल से
गा रहें हैं आज
और गाते रहेंगे आगे भी
बहुत ठीक से पता नहीं
क्या चाहते रहे इसे गाने वाले
लेकिन कामयाब होते तो दिखे नहीं आज तक
हाँ लेकिन मंच पर प्रेरणा श्रोत बने बैठे वे सज्जन
जो देखते सुनते रहे सबको गाते
वे जरूर होते गए कामयाब
और ऊँची कुर्सी
और बड़ा बंगला
और बड़ी तिजोरियां
और बड़े हरम
और मोटी चमड़ी
और मोटा पेट
Monday, 27 August 2012
......प्रविशन्ति सुप्तस्य सिंघस्य मुखे मृगा: ......
कतई आश्चर्य नहीं होता मुझे जब
जूतम पैजार होती है असेम्बलियों और संसद में
कोई मन्त्री सभापति को निर्देश देता है
और पद की गरिमा की दुहाई भी
चोरी डकैती अपहरण ह्त्या बलात्कारों में लिप्त
अपने पवित्र होने का दावा करते रहते हैं
अपराध के सबसे बड़े अड्डे हैं जो भवन
उनकी आलोचना ज़रा बर्दास्त नहीं उन्हें
संविधान में से सिर्फ और सिर्फ अपने फायदे ढूँढ लेते हैं
न मिले तो बदल देते हैं सब मिल के
उनकी किताब है उनकी कलम
लाल बत्तियों में सवार बड़े बड़े गुंडे
जो तांडव करते घूमते हैं
शर्मा जायें उसे देखकर नरकाधीश यमराज भी
अनगिनत रुपयों की मचाते रहते हैं लूट
बंदूकें जो हैं उनके पास
इंसान की जानों पर सौदे बाजी
वोट बैंक की खातिर बेहूदे कानून
सत्ता का खुले आम दुरूपयोग
कुछ भी करते हैं मन मानी
कुछ भी कह देते हैं जवाब में मन मानी
तुम उखाड़ क्या लोगे उनका
लेकिन अचरज तब होता है जब
भूखों मरने को मजबूर
आत्महत्या करने को प्रेरित
बच्चे बेच डालने की नौबत में जीते हुए
दंगे में रोज खोते प्रियजन की याद में रोते
नौकरियों के अभाव में कुंठित नौजवान
इज्जतें लुटवाती औरतें कन्याएं
नरक से बदतर जिंदगी जीने को मजबूर
ये असंख्य जीव
जो इंसान कहलाते हैं
हाथ जोड़कर रिरियाते घिघियाते हुए
नेता नाम के दरिंदों के बुलावे पर
चल पड़ते हैं उनकी बकवास सुनने
और भी अचरज तब होता है मुझे जब
ये जान समझ कर कि
कुछ भी नहीं हुआ सुधार उनकी दशा में
कितनी तो बार कर चुके मतदान
कितनो को तो बिठा चुके अपनी खोपड़ियों पर
कितनो के तो हाथ में थमा चुके तलवारें
जो काट सकें तुम्हारी और तुम्हारों की ही गरदने
फिर फिर चल पड़ते हैं ठप्पा लगाने
अपने कसाइयों को चुनने
जैसे बट रहीं हों रेवडियाँ
बड़ा आश्चर्य होता है सचमुच
भेड़ों बकरियों हिरणों को
हाथ जोड़ प्रसन्न मुख जय जय कार करते
स्वेच्छा से सिंहो के मुखों में प्रवेश करते देखकर
बहुत आश्चर्य होता है
जूतम पैजार होती है असेम्बलियों और संसद में
कोई मन्त्री सभापति को निर्देश देता है
और पद की गरिमा की दुहाई भी
चोरी डकैती अपहरण ह्त्या बलात्कारों में लिप्त
अपने पवित्र होने का दावा करते रहते हैं
अपराध के सबसे बड़े अड्डे हैं जो भवन
उनकी आलोचना ज़रा बर्दास्त नहीं उन्हें
संविधान में से सिर्फ और सिर्फ अपने फायदे ढूँढ लेते हैं
न मिले तो बदल देते हैं सब मिल के
उनकी किताब है उनकी कलम
लाल बत्तियों में सवार बड़े बड़े गुंडे
जो तांडव करते घूमते हैं
शर्मा जायें उसे देखकर नरकाधीश यमराज भी
अनगिनत रुपयों की मचाते रहते हैं लूट
बंदूकें जो हैं उनके पास
इंसान की जानों पर सौदे बाजी
वोट बैंक की खातिर बेहूदे कानून
सत्ता का खुले आम दुरूपयोग
कुछ भी करते हैं मन मानी
कुछ भी कह देते हैं जवाब में मन मानी
तुम उखाड़ क्या लोगे उनका
लेकिन अचरज तब होता है जब
भूखों मरने को मजबूर
आत्महत्या करने को प्रेरित
बच्चे बेच डालने की नौबत में जीते हुए
दंगे में रोज खोते प्रियजन की याद में रोते
नौकरियों के अभाव में कुंठित नौजवान
इज्जतें लुटवाती औरतें कन्याएं
नरक से बदतर जिंदगी जीने को मजबूर
ये असंख्य जीव
जो इंसान कहलाते हैं
हाथ जोड़कर रिरियाते घिघियाते हुए
नेता नाम के दरिंदों के बुलावे पर
चल पड़ते हैं उनकी बकवास सुनने
और भी अचरज तब होता है मुझे जब
ये जान समझ कर कि
कुछ भी नहीं हुआ सुधार उनकी दशा में
कितनी तो बार कर चुके मतदान
कितनो को तो बिठा चुके अपनी खोपड़ियों पर
कितनो के तो हाथ में थमा चुके तलवारें
जो काट सकें तुम्हारी और तुम्हारों की ही गरदने
फिर फिर चल पड़ते हैं ठप्पा लगाने
अपने कसाइयों को चुनने
जैसे बट रहीं हों रेवडियाँ
बड़ा आश्चर्य होता है सचमुच
भेड़ों बकरियों हिरणों को
हाथ जोड़ प्रसन्न मुख जय जय कार करते
स्वेच्छा से सिंहो के मुखों में प्रवेश करते देखकर
बहुत आश्चर्य होता है
Sunday, 26 August 2012
उदास चाँद
चाँद आज उदास होगा
कोई जो पड़ोस से आया था सुध लेने पहली बार
इतनी मेहनत मशक्कत से
दांव पर लगा कर जिंदगी
देखने करीब से
खुद उसी से पूछने उसका हाल
किसी तकलीफ में तो नहीं है
बेचारा अकेला रहता है
कोई तो नहीं भला मानुस देखभाल करने को
यहाँ पड़ोस में तो खूब चहल पहल है
वहाँ लड़ने झगड़ने तक को भी कोई नहीं
उसकी तारीफ़ में पढ़ी गई कवितायें
उसकी ख़ूबसूरती में बनाए गए चित्र
उसकी फैलती चांदनी में यहाँ नीचे सजी महफ़िलें
सबसे अनजान तनहा वो
खुश हुआ होगा अपने आँचल में उस प्यारे को पाकर
अब जब वो नहीं रहा
चाँद वाकई बहुत उदास होगा आज
Subscribe to:
Posts (Atom)
